फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   As soon as Taraka was killed, people started chanting praises of Shri Ram

Raebareli News: ताड़का वध होते ही लगे श्रीराम के जयकारे

Sat, 13 Sep 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 13 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
As soon as Taraka was killed, people started chanting praises of Shri Ram
डीह के इटारा गांव स्थित हनुमान मंदिर में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
डीह। इटारा गांव में हनुमान मंदिर परिसर में श्री काशी आदर्श रामलीला मंडल की ओर से श्री रामलीला का मंचन हुआ। शुक्रवार को दशरथ विश्वामित्र संवाद, मारीच सुबाहु युद्ध व ताड़का वध का मंचन किया गया। ताड़का वध लीला देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। रामलीला को देखने के लिए ग्रामीण दूर-दूर से आए।
विज्ञापन


रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। ताड़का का वध होते ही पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद राक्षसों के बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या पहुंचने का मंचन किया गया। यहां दशरथ जी से राम, लक्ष्मण को अपने साथ ले जाकर यज्ञ रक्षा करने को कहा। राजा ने रघुकुल की परंपरा व राजधर्म का निर्वहन करते हुए राम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद राम ने ताड़का का वध किया। राक्षसी का वध होने के बाद ऋषि मुनियों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर करमजीत यादव, प्रदीप उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रजापति, मदन साहू, संजय पांडेय ने श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed