{"_id":"61c4c47bb8d65a177c227069","slug":"arto-office-clerk-threatened-scuffle-raibaraily-news-lko6103039126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय के लिपिक को धमकाया, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय के लिपिक को धमकाया, हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय के एक लिपिक को न सिर्फ धमकाया गया, बल्कि हाथापाई भी की गई। एक दबंग लिपिक पर जेसीबी का ट्रांसफर कराने का दबाव बना रहा था।
घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पीड़ित लिपिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार दोपहर लिपिक पुष्पेंद्र यादव काम कर रहा था। इसी दौरान महराजगंज क्षेत्र का एक दबंग पहुंचा और बाबू से जेसीबी का ट्रांसफर कराने की बात कही।
वेरीफिकेशन के लिए गाड़ी कार्यालय लाने की बात पर दबंग भड़क गया और उसने लिपिक को धमकाते हुए हाथापाई की। अन्य लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया।
थानेदार विनय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन का ट्रांसफर कराने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पुुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में कार्रवाई की जाएगी।