{"_id":"604e27768ebc3ecbe1297094","slug":"arrest-raibaraily-news-lko5695187103","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फायरिंग करने वाले छह हमलावर गिरफ्तार, कई असलहे भी हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर फायरिंग करने वाले छह हमलावर गिरफ्तार, कई असलहे भी हुए बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने रविवार को युवक पर फायरिंग करने वाले छह लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार वाहनों के अलावा पिस्टल, अर्द्धनिर्मित देशी तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस कार्यालय में एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कमालुद्दीनपुर गांव निवासी आशीष पांडेय शुक्रवार शाम निमंत्रण में जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। पहले उसकी पिटाई की और फिर असलहों से फायरिंग की थी।
गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ परशदेपुर बाईपास के पास से छह हमलावरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
इनकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के बीजूमऊ निवासी अनूप मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा, अनुज मिश्रा, सलोन कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर पांडेय मजरे प्यारेपुर निवासी विमल पांडेय, अजय ओझा, दीपू उर्फ दीपक तिवारी, प्रदीप उर्फ फूलचंद्र पांडेय के रूप में हुई हैै।
इन सभी के पास से 32 बोर के दो पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे, दो वाहन, पांच एटीएम, चार आधार कार्ड, 4130 रुपये बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि हमलावर प्रदीप के खिलाफ चार, अनूप मिश्रा पर पांच, विमल पांडेय पर छह, अजय ओझा पर छह, दीपक तिवारी के खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।