{"_id":"6a5e821865b02448630600bc","slug":"arp-posts-vacant-only-five-applications-received-so-far-raebareli-news-c-101-1-slko1034-163226-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एआरपी के 22 पद रिक्त, अब तक आए सिर्फ पांच आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एआरपी के 22 पद रिक्त, अब तक आए सिर्फ पांच आवेदन
Tue, 21 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आवेदन की रफ्तार काफी धीमी है। 22 रिक्त पदों के लिए अब तक महज पांच आवेदन पत्र ही प्राप्त हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित है।
जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। प्रत्येक क्षेत्र में पांच एआरपी के पद निर्धारित हैं। इस तरह जिले में कुल 95 पद होने चाहिए। इन पदों पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का चयन किया जाता है।
विभाग की ओर से बीते शैक्षिक सत्र में 95 पदों को भरने के लिए तीन बार चयन प्रक्रिया कराई गई थी, लेकिन सभी पद नहीं भरे जा सके। तीन चरणों के बाद 73 पदों पर ही चयन हो पाया, जबकि 22 पद अब भी रिक्त हैं। वर्तमान में छतोह और रोहनिया में चार-चार, सरेनी और नगर क्षेत्र में तीन-तीन पद खाली हैं। इसके अलावा बछरावां, डीह, गौरा, जगतपुर, खीरों, लालगंज, महराजगंज और सलोन में एक-एक पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
रिक्त पदों को भरने के लिए चालू शैक्षिक सत्र में 8 जून को चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। इसके बाद करीब 10 दिन पहले दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक केवल पांच शिक्षकों ने आवेदन किया है।
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) का कार्य देख रहे खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल ने बताया कि अधिक से अधिक शिक्षकों से आवेदन कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि एआरपी पद के लिए वही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जिनका शिक्षण अनुभव कम से कम पांच वर्ष हो।