{"_id":"60d608ec8ebc3e61327432d9","slug":"army-raibaraily-news-lko5841262109","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। दो दिन पहले छुट्टी से ड्यूटी पर गए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर शाम जवान की मौत की खबर घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
अमेठी जिले के मोहनगंज क्षेत्र के हसनपुर मजरे कोंची गांव निवासी रविशंकर यादव (29) पुत्र बुद्धीलाल पंजाब प्रांत में सेना में जवान पद पर तैनात थे। एक माह की छुट्टी पूरी करने के बाद 23 जून की शाम को रविशंकर यादव ड्यूटी करने के लिए घर से पंजाब के लिए निकले थे।
बताते हैं कि पंजाब पहुंचने पर जवान टैक्सी पर सवार होकर अपने तैनाती स्थल पर जा रहा था, लेकिन रास्ते में टैक्सी किसी वाहन से टकरा गई। इससे टैक्सी पर सवार जवान की मौत हो गई। रविशंकर के पिता बुद्धिलाल अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर पाकर वह अहमदाबाद से घर के लिए निकल पड़े हैं। बुद्धीलाल के तीन पुत्र थे, लेकिन कुछ समय पश्चात एक पुत्र की मृत्यु हो गई थी। अब रविशंकर भी दुनिया छोड़ गया।
रविशंकर शंकर यादव की असमय मृत्यु की खबर सुनकर पत्नी संध्या यादव, मां पार्वती के आंसू नहीं थम रहे हैं। वहीं बेटा ऋषि (6) व बेटी माही (4) पिता की मौत से अंजान हैं।