फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Archana, Punjab Mail, Triveni Express canceled till 24

अर्चना, पंजाब मेल, त्रिवेणी एक्सप्रेस 24 तक निरस्त

Sat, 15 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Archana, Punjab Mail, Triveni Express canceled till 24
रायबरेली। एक तरफ कोहरे की वजह से पांच जोड़ी ट्रेनें दिसंबर से निरस्त चल रही हैं, वहीं अब लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर में हो रहे काम की वजह से तीन जोड़ी और ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं। अब 24 जनवरी तक इनका संचालन नहीं होगा। सबसे ज्यादा असर लगातार आठ दिन चलने वाली पंजाब मेल पर पड़ेगा। त्रिवेणी छह दिन तो अर्चना एक दिन प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

लखनऊ में ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर रेल लाइन पर काम चलने से 15 से 23 जनवरी तक आवागमन बाधित रहेगा। कई रेलगाड़ियां निरस्त कर दी गई है। कुछ डायवर्ट तो कुछ निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन

तीन जोड़ी ट्रेनें यही से होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों में अर्चना एक्सप्रेस, पंजाब मेल और त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल है। पटना से जम्मू तवी के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन है, जिससे गाड़ी दोनों दिशाओं से एक-एक दिन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस रोजाना चलती है। यह ट्रेन 17 से 23 जनवरी के बीच दोनों दिशाओं से छह दिन निरस्त रहेगी। सबसे ज्यादा पंजाब मेल प्रभावित होगी।
पौने दो घंटे की देरी से आई नौचंदी एक्सप्रेस
रायबरेली। कोहरे से ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी प्रभावित है। शनिवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से यहां पहुंची। सुबह आने वाली इस गाड़ी के इंतजार में यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ा।

इसी तरह अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटा विलंब से आई, जबकि हावड़ा से चलने वाली पंजाब मेल और दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौन-पौन घंटा लेट रही। अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें 15 से 30 मिनट की देरी से यहां पहुंची। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों पर ज्यादा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed