फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Archana Express will return from Ludhiana, not Jammu

Raebareli News: जम्मू नहीं, लुधियाना से लौटेगी अर्चना एक्सप्रेस

Thu, 28 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 28 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Archana Express will return from Ludhiana, not Jammu
रायबरेली में बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करते यात्री।
रायबरेली। जम्मू तवी और पटना के बीच दौड़ने वाली अर्चना एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हो गया है। यह ट्रेन जम्मू तवी जाने के बजाए लुधियाना में ही रोक ली गई, जिसे लुधियाना से ही वापस भेजा जाएगा। रेलवे के जम्मू डिवीजन में मिट्टी कटान और बाढ़ की वजह से काफी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिसमें रायबरेली से गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन

अर्चना एक्सप्रेस मंगलवार को पटना से रायबरेली होते हुए जम्मू के लिए रवाना हुई थी, लेकिन जम्मू नहीं पहुंच सकी। इस ट्रेन को लुधियाना में ही रोक लिया गया। बुधवार को अर्चना एक्सप्रेस जम्मू के स्थान पर लुधियाना से ही चलाई गई, जो बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचेगी। इससे जम्मू जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप का कहना है कि जम्मू डिवीजन में मिट्टी कटान और बाढ़ से काफी ट्रेनें निरस्त की गई हैं, जबकि कई ट्रेनों को रास्ते में से लौटा दिया जा रहा है। जल्दी ही यातायात सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


ढाई घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वालीं कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई। प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे और कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची। मंगलवार को देर रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने सवा घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया। ट्रेनों में भीड़ के कारण भी यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। बुधवार को दोपहर में रायबरेली पहुंची पंजाब मेल की जनरल बोगियों में पहले से भीड़ अधिक रही। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed