{"_id":"68b4a669221c3011e6098fea","slug":"archana-express-will-not-come-today-raebareli-news-c-101-1-slko1034-140033-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आज नहीं आएगी अर्चना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आज नहीं आएगी अर्चना एक्सप्रेस
Mon, 01 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। कई राज्यों में हुई भारी बारिश और बाढ़ की वजह से भी ट्रेनों का संचालन बिगड़ने लगा है। पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस रविवार को जम्मू तवी से नहीं चली। निरस्त होने के कारण सोमवार को यह ट्रेन रायबरेली नहीं आएगी। दूसरी तरफ कई अन्य ट्रेनों ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया।
रविवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे विलंब से पहुंची। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई। सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली और प्रयागराज से लखनऊ लौटने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 10 मिनट से ज्यादा विलंब से पहुंची।
शनिवार को देर रात प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ऊंचाहार में सवा घंटे विलंब से पहुंची, फिर लक्ष्मणपुर में लेटलतीफी बढ़कर डेढ़ घंटे हो गई। रायबरेली पहुंची तो पौने दो घंटे लेट हो गई, जहां देर तक रोके जाने से लेटलतीफी दो घंटे तक बढ़ गई। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन भी बरेली से ही काफी विलंब से चलाई गई।
विज्ञापन
रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर उबरनी में पौन घंटे खड़ी रही। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने पौने दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि शनिवार रात रघुराज सिंह पैसेंजर को उबरनी में इसलिए रोका गया, क्योंकि लालगंज से नए कोचों की रेक को पास कराया जाना था। नौचंदी एक्सप्रेस की गति को नियंत्रित किया गया, क्योंकि रायबरेली में प्लेटफार्म खाली नहीं था।