फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Archana Express four hours late, Punjab Mail three and a half hours late

अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे लेट

Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Archana Express four hours late, Punjab Mail three and a half hours late
रायबरेली। पंजाब में चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। यही वजह है कि इस जिले की ट्रेनें भी प्रभावित हैं। ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है या फिर रास्ते से ही लौट आ रही हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है, जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। गुरुवार को अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे तो पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। इस ठंड में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर ठिठुरना पड़ा।
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल में धरना-प्रदर्शन के चलते पंजाब प्रांत से होकर चलने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है या फिर निरस्त की गईं हैं। कुछ ट्रेनों को रास्ते से ही लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका असर इस जिले से गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस और पंजाब मेल पर भी पड़ा है। गुरुवार को जम्मूतवी से पटना को जाने वाली गाड़ी संख्या-12356 अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची।
अर्चना को जालंधर से चलाया गया तो पंजाब मेल भी अमृतसर के बजाए दूसरे स्टेशन से चलाई गई। दूसरी तरफ हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल निरस्त रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि प्रदर्शन के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
चमकाया जा रहा स्टेशन, जनवरी में आएंगे जीएम
रायबरेली। इस समय रेलवे स्टेशन को चमकाने का काम चल रहा है। सौंदर्यीकरण कार्य में जो भी कमियां रह गईं हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जा रहा है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में रेलवे महाप्रबंधक का निरीक्षण प्रस्तावित है। पिछले दो निरीक्षण कार्यक्रमों में ज्यादा समय न दे पाने के कारण इस बार वह रायबरेली स्टेशन का बारीकी से मुआयना करेंगे।

पिछले दौरों में कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे, जिससे रेलवे महकमा तेजी से काम पूरा करने में जुटा है। बुधवार को निरीक्षण पर आए यात्री सेवा समिति के चेयरमैन ने भी यात्री सुविधाओं पर खास ध्यान रखने को कहा था। स्टेशन के मुख्य भवन और प्लेटफार्म को चमकाने के साथ ही बाहरी हिस्से पर काम तेजी से कराया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में जीएम का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed