{"_id":"5d2f6f8d8ebc3e6c9a25c77a","slug":"applied-yet-did-not-give-examination-43-teachers-raibaraily-news-lko4713051140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन किया, फिर भी परीक्षा देने नहीं आए 43 अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन किया, फिर भी परीक्षा देने नहीं आए 43 अध्यापक
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने की काबिलियत रखने वाले अध्यापकों की तलाश के लिए बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आवेदन करने वाले परिषदीय अध्यापकों की परीक्षा कराई गई। आवेदन करने के बाद भी 43 अध्यापक ऐसे थे, जो परीक्षा देने नहीं आए।
अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ाने के लिए 320 अध्यापकों ने आवेदन किया था, जिसमें से 277 शिक्षकों ने परीक्षा दी। एक घंटे की इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र के चार सेट बनाए गए थे। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने संभाली, जबकि सहयोग के लिए आदित्य मोहसन सोनी और ज्ञानप्रकाश तैनात रहे।
बीएसए पीएन सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया के साथ ही सभी बीईओ, बीआरसी और एबीआरसी भी तैनात किए गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव पहुंचे। लंबे लाव-लश्कर और कड़ी निगरानी के बीच नौ कमरों में 277 अध्यापकों ने एक घंटे की परीक्षा दी।
विज्ञापन
बता दें कि इसके पहले भी एक बार परीक्षा कराई जा चुकी है। जिसमें 733 अध्यापकों ने आवेदन किया था और 550 अध्यापकों ने परीक्षा दी थी। इस बार 320 में से 277 ने एग्जाम दिया था। इस तरह से 827 अध्यापकों ने अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ाने के लिए परीक्षा दी है, जिन्हें अब रिजल्ट का इंतजार है।
बीईओ मुख्यालय ने बताया कि दोनों चरणों में कराई गई परीक्षा का परिणाम जल्दी ही घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद डायट से विचार-विमर्श करके साक्षात्कार की तिथि तय की जाएगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अध्यापकों को ही इंटरव्यू में बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद ही उन्हें अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।