{"_id":"61379d4c8ebc3e38a0719474","slug":"application-against-harchandpur-mla-and-mlc-court-summoned-application-raibaraily-news-lko594509961","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर विधायक व एमएलसी के खिलाफ अर्जी, कोर्ट ने तलब की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर विधायक व एमएलसी के खिलाफ अर्जी, कोर्ट ने तलब की अर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। फर्जी नाम-पता देकर लखनऊ से पासपोर्ट बनवाने के कथित आरोपी हरचंदपुर रायबरेली से विधायक राकेश सिंह और रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्ता ने 17 सितंबर के लिए गोमती नगर थाने से रिपोर्ट तलब की है।
यह अर्जी रायबरेली के गोरा बाजार के नारायण नगर निवासी मनीष कुमार सिंह ने दाखिल की है। आरोप लगाया कि विधायक राकेश सिंह के विरुद्ध रायबरेली में दो आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं, जिसमें एक हत्या का भी केस है, लेकिन उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर का जाली पता दिखाकर पासपोर्ट प्राप्त किया है। यह भी आरोप लगाया गया कि राकेश सिंह ने अपने कई पते और अलग-अलग आयु दर्शाई है तथा एमएलसी के चुनाव में भी अपने अलग-अलग पते देकर शपथ पत्र दाखिल किया है।
इसी प्रकार दिनेश प्रताप सिंह के बारे में कहा गया है कि वह फिरोज गांधी कॉलोनी सिविल लाइन बरेली के रहने वाले हैं। इन्होंने भी जाली प्रपत्रों के आधार पर झूठा शपथ पत्र देकर लखनऊ से 11 मई 2012 को पासपोर्ट जारी कराया है।
विज्ञापन
जिसमें अपना पता अवध अपार्टमेंट विपुल खंड गोमती नगर दिया है जबकि वह मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। वादी ने आगे बताया कि दिनेश प्रताप सिंह 2003, 2007, 2009, 2016 और 2019 में विधान परिषद, विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव रायबरेली से लड़ा है तथा उनके विरुद्ध नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनका उल्लेख उनके द्वारा अपने शपथ पत्र एवं पासपोर्ट कार्यालय में नहीं किया गया है।