फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Antigen test begins, 34 suspects investigated on day one, four positive

एंटीजन टेस्ट शुरू, पहले दिन 27 संदिग्धों की जांच, तीन पॉजिटिव

Sun, 19 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Antigen test begins, 34 suspects investigated on day one, four positive
रायबरेली। समुदाय में तेजी से बढ़ रहे कोरोना को रोकने के लिए रविवार से एंटीजन टेस्ट शुरू हो गया। पहले दिन टीम ने एलपीएस स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में पहुंचकर संदिग्ध 34 लोगों की जांच की। इनमें चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट मात्र 20 मिनट में पॉजिटिव आ गई। एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले मरीजों में डीआरडीए के सांसद निधि के संक्रमित बाबू की पत्नी व डीआरडीए के दूसरे संक्रमित बाबू का बेटा और तीन साल की नातिन शामिल है।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर जिले में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कराने के लिए तैयारियां पूरी करने के बाद रविवार से जांच का काम शुरू हो गया। रविवार को जिले के सभी लैब टेक्नीशियनों को सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएमटीसी में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. ऋषी बागची ने सभी को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद टेस्ट शुरू करने के लिए सभी को एलपीएस स्कूल भेजा गया। पहले दिन टीमों ने 34 लोगों का रैंपिड एंटीजन टेस्ट किया जिनमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

शहर के प्रकाश नगर में एक-एक करके कोरोना संक्रमित कई मरीजों के मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर जांच के लिए पूल सैंपलिंग की। टीम ने एक-एक करके 25 संदिग्ध लोगों के स्वेब लेकर जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा। शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर के प्रकाश नगर में कई संक्रमित लोग मिले हैं। इसीलिए 25 लोगों की जांच के पूल टेस्ट कराने के लिए स्वेब सील कराए गए हैं। सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. ऋषी बागची ने बताया कि एएनएमटीसी में प्रशिक्षण देने के बाद लैब टेक्नीशियनों को जांच के लिए एलपीएस भेजा गया। पहले दिन 34 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सोमवार से एंटीजन टेस्ट की संख्या में तेजी लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed