{"_id":"69e294f2a06ab5ace30d8fd4","slug":"angry-with-the-scolding-the-teenager-reached-raebareli-from-varanasi-raebareli-news-c-101-1-slko1034-155666-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डांट से नाराज किशोर वाराणसी से पहुंचा रायबरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डांट से नाराज किशोर वाराणसी से पहुंचा रायबरेली
Sat, 18 Apr 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। वाराणसी जिले का एक किशोर घर वालों की डांट से नाराज होकर रायबरेली पहुंच गया। शहर के रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने देखा तो पूछताछ की। उसके परिजनों को सूचना दी गई है।
जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। तभी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्री प्रतीक्षालय में किशोर बैठा मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम अमन गोड़ (15) पुत्र गुड्डू बताया, जो अमौली थाना चौबेपुर जिला वाराणसी का रहने वाला है।
बालक से रेलवे स्टेशन आने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि घर वालों की डांट से नाराज होकर चला आया है। बालक को हेड कांस्टेबल सर्वेश पांडेय की निगरानी में थाना परिसर में बैठाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन को इस बारे में अवगत कराया गया तो केस वर्कर प्रमोद कुमार वर्मा जीआरपी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
वाराणसी के चौबेपुर थाने से संपर्क कर किशोर के परिजनों को सूचना भेजी गई, जिस पर किशोर के पिता गुड्डू भी पहुंच गए। अब किशोर को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद उसके पिता की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।