फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Angry husband killed his wife by attack with a brick for not cooking food in RaeBareli 

रायबरेली: खाना न बनाने को लेकर गुस्साए पति ने ईंट से कूचकर की पत्नी की हत्या

Thu, 10 Feb 2022 09:30 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली) Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 09:30 PM IST
सार

गांव निवासी अरुण यादव ने बताया कि पत्नी कई दिनों से समय से खाना नहीं बना रही थी। जब भी वह मजदूरी करके वापस घर आता पत्नी खुद बनाकर खा लेती थी।

विज्ञापन
Angry husband killed his wife by attack with a brick for not cooking food in RaeBareli 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

रायबरेली के लालगंज के खीरों थाना क्षेत्र के गुलाब राय का खेड़ा मजरे शंकतपुर गांव में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने ईंट से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


गांव निवासी अरुण यादव ने बताया कि पत्नी कई दिनों से समय से खाना नहीं बना रही थी। जब भी वह मजदूरी करके वापस घर आता पत्नी खुद बनाकर खा लेती थी। गुरुवार की देर शाम पत्नी के खाना न बनाने पर उसने स्वयं खाना बनाना शुरू किया तो पत्नी झगड़ने लगी और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


बात ही बात में गुस्साए युवक ने पास में ही पड़े एक ईंट से पत्नी तेज कुमारी (35) के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गुस्सा शांत होने पर आरोपी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मेमो के जरिए घटना की सूचना पुलिस को दी है। मृतका अपने पीछे करन (9) वर्ष, गोलू (6) आर्य (2) वर्ष को बिलखता छोड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed