फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Angry family members protested for ten hours by keeping the body.

Raebareli News: नाराज परिजनों ने शव रखकर किया दस घंटे तक प्रदर्शन

Sat, 07 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 07 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Angry family members protested for ten hours by keeping the body.
रायबरेली। परौरा गांव निवासी अनुज कुमार (22) का शव बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटकता मिला था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया। करीब दस घंटे तक परिजन शव को रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या में तब्दील किए जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने परिजनों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। बाद में सीओ अरुण कुमार नौहवार ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की बात बताने के साथ ही भरोसा दिलाया कि मामले में धारा बढ़ाने के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। इसके बाद ही नाराज परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर राजी हुए।
विज्ञापन

मां बिंदेश्वरी ने बताया कि उनका पुत्र अनुज कुमार (22) डीजे बजाने का काम करता था। चार फरवरी की रात करीब 12 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने फोन कर उसे घर बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान सभी लोगों ने उनके बेटे की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे गांव से 50 मीटर दूर पेड़ से साड़ी के सहारे अनुज का का शव लटकता मिला था। बिंदेश्वरी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या कर मामले को आत्महत्या बताने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। मामले में पुलिस ने गांव निवासी कमल, उसकी मां रेनू के अलावा रेखा पत्नी रामकुमार, हीरालाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर रास्ता जाम करने के साथ हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक परिजन और पुलिस के बीच बहस होती रही। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल, उसकी मां रेनू, रेखा पत्नी रामकुमार व हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीओ अरुण कुमार नौहवार ने परिजनों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है और रिपोर्ट में हत्या की धारा को जांच के बाद बढ़ाया जाएगा। इस आश्वासन पर करीब चार बजे परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।

अन्य आरोपी हैं तो जेल जाएंगे
सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद अन्य आरोपियों का नाम भी केस में दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। प्रधान देशराज पाल ने बताया कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी व सीओ के आश्वासन के बाद नाराज परिजन मृतक का अंतिम करने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed