{"_id":"68caffe884d2aef4df05e04c","slug":"aiims-power-outage-due-to-burning-of-cable-box-raebareli-news-c-101-1-rai1002-141129-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: केबल बक्सा जलने से एम्स की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: केबल बक्सा जलने से एम्स की बिजली गुल
Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली l एम्स को जाने वाली 33 केवी लाइन का केबल बक्सा जल गया। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। टीम ने 11 केवी लाइन से एम्स की बिजली आपूर्ति को बहाल कराया। शाम को केबल बक्से की मरम्मत का काम पूरा कर लाइन को 33 केवी से फिर जोड़ दिया गया।
एम्स में बिजली आपूर्ति के लिए अमावां ट्रांसमिशन से 33 केवी और आचार्य द्विवेदी नगर उपकेंद्र से 11 केवी लाइन जाती है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे 33 केवी लाइन का केबल बक्सा जल गया। इससे एम्स की बिजली गुल हो गई। जनरेटर चलाकर एम्स में बिजली व्यवस्था को सुचारू किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
एम्स की बिजली आपूर्ति को 11 केवी लाइन से जोड़ दिया गया। शाम तक मरम्मत का काम पूरा किया गया और लाइन को 33 केवी से जोड़ा गया। जेई सौरभ चंद्र ने बताया कि 33 केवी का केबल बक्सा जला गया था, जिसकी मरम्मत करा दी गई है।