फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the drain

युवक की हत्या कर शव नइया नाले में फेंका

Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the drain
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके शव नइया नाले में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीण जब नाले की तरफ गए तो शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस भी हत्या की आशंका जता रही है। युवक के गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दौतरा गांव निवासी प्रदीप कुमार उर्फ अनुज (24) प्रमोद कुमार पांडेय गुरुवार शाम कार पर सवार होकर घर से निकला था। रात में फिर लौटकर नहीं आया। परिवारीजनों ने रात में भी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह नित्यक्रिया पर निकले ग्रामीणों ने डूंगा मजरे बघेल के पास नइया नाला के पानी में उतराता हुआ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार के गले पर चोट के निशान थे। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या करने के बाद ही शव को नइया नाला में फेंका गया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम अपने तरीके से छानबीन कर रही है। क्षेत्रीय लोग प्रदीप कुमार की हत्या के पीछे जमीन विवाद और आशनाई की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed