{"_id":"61abb109498d1231ef3b954a","slug":"after-killing-the-dead-body-of-the-innocent-was-thrown-in-the-pond-raibaraily-news-lko6074387191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने के बाद तालाब में फेंका गया था मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या करने के बाद तालाब में फेंका गया था मासूम का शव
विज्ञापन
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में हत्या करने के बाद मासूूम का शव तालाब में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूूम के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
हत्याकांड में करीबियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। शनिवार को लखनऊ से आई डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर कई घंटे तक साक्ष्य जुटाए। पुलिस जल्द वारदात का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
हरिश्चंद्र सरोज का पांच वर्षीय बेटा रुद्र सरोज बीते सोमवार को घर के बाहर मोबाइल में गेम खेल रहा था। अचानक वह गायब हो गया था। शुक्रवार को गांव के बाहर रीवागढ़ तालाब में मासूम का शव मिला था।
विज्ञापन
एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पड़ताल की थी। सुबह लखनऊ से डॉग स्क्यवाड टीम संजय सिंह की अगुवाई में नसीराबाद थाने पहुंची। कई घंटे तक छानबीन के बाद टीम वापस लखनऊ लौट गई।
एसपी श्लोक कुुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूूम की हत्या किए जाने की पुष्टि हुुई है। पहले किसी धारदार हथियार से मासूम का मर्डर किया गया और फिर शव को तालाब में फेंक दिया गया। अब तक की जांच में करीबियों के ही घटना में शामिल होने के सुबूत मिले है। जांच खुलासा किया जाएगा।