{"_id":"62c9b7edb4e8a757004729f9","slug":"after-encounter-four-more-members-of-irani-gang-arrested-by-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter in UP: ईरानी गैंग के चार और बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; एमपी भागने की फिराक में थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter in UP: ईरानी गैंग के चार और बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; एमपी भागने की फिराक में थे सभी
Sat, 09 Jul 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डलमऊ (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डलमऊ (रायबरेली)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:47 PM IST
सार
पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसओजी टीम और डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान ईरानी गैंग के चार और सदस्यों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश कार पर सवार होकर मध्य प्रदेश भागने की फिराक में थे। घायल बदमाशों को सीएचसी डलमऊ के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पकड़ लिए गए थे, जबकि अन्य लुटेरे फरार हो गए थे। फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगी थी। एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार बदमाश कार पर सवार होकर डलमऊ से लालगंज होते हुए फतेहपुर से मध्य प्रदेश भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने डलमऊ-लालगंज मार्ग स्थित कनहा गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन
एसओजी टीम प्रभारी ने बताया कि पुलिस की फायरिंग में मध्य प्रदेश प्रांत के उमरिया जिले के रहने वाले इरफान अली, इंजजाम अली के दाहिने पैर में गोली लगी है। इस समय दोनों जौनपुर जिले के शाहगंज में रह रहे थे। मुठभेड़ के बाद दोनों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि घायल इरफान अली के पिता पठान के अलावा फतेहगढ़ के रहने वाले राहुल सक्सेना को भी पकड़ा गया है। यह सभी ईरानी गैंग के सदस्य हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ा गया है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन