फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Admit card of board examination, will be distributed after matching

बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्र आए, मिलान करने के बाद बांटेंगे

Fri, 24 Jan 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Admit card of board examination, will be distributed after matching
रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 73 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आ चुके हैं। विद्यालयों के नाम से आए पैकेट डीआईओएस कार्यालय में रखे हैं, जिनका मिलान कराया जा रहा है। यदि कहीं कोई त्रुटि है या फिर कमी है तो उसका सुधार समय से कराने का प्रयास होगा। अगले हफ्ते से प्रवेश पत्रों का वितरण भी विद्यालयों को करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के परिचय पत्र लेने में 150 विद्यालय कोताही बरत रहे हैं। ऐसे विद्यालयों की चेतावनी देते हुए तीन दिन का समय दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए जिले में 102 परीक्षा केंद्र बने हैं, जिनमें 73 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में संचालित 300 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों के इन परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान एंट्री के लिए प्रवेश पत्र भी प्राप्त हो गए हैं। डीआईओएस कार्यालय में प्रवेश पत्रों के पैकेट को क्रमवार रखने के साथ ही उनका मिलान कराया जा रहा है, ताकि किसी गलती की वजह से प्रवेश पत्र दूसरे विद्यालय में न चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने हर विद्यालय के पैकेट का मिलान करने के बाद ही वितरण किए जाने की बात कही। उधर, शिक्षक संगठनों और प्रधानाचार्य परिषद की सहमति पर डीआईओएस कार्यालय से ही कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया था, ताकि परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने वालों के परिचय पत्र में एकरूपता बनी रहे और कोई हेराफेरी न हो सके।
यह काम एक पखवारे से चल रहा है। कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अभी तक 150 विद्यालयों ने परिचय पत्र प्राप्त नहीं किए हैं। ऐसे विद्यालयों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी दशा में तीन दिन के भीतर परिचय पत्र प्राप्त कर लें, ताकि परीक्षा संबंधी दूसरे कार्यों में तेजी लाई जा सके।
डीआईओएस कार्यालय में कापियों का वितरण दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। लालगंज तहसील क्षेत्र के आठ परीक्षा केंद्रों को कॉपियां बांटी गई। परीक्षा केंद्रों से आए शिक्षक एवं कर्मचारी कॉपियां निर्गत कराने के बाद दफ्तर में ही इधर-उधर बैठकर मिलान करने लगे। यह देख डीआईओएस ने फटकार लगाई कि इस तरह कहीं भी बैठकर कॉपियां न फैलाएं।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से गैलरी में ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बैठकर मिलान करें। कॉपियां निर्गत होने के बाद उसकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित परीक्षा केंद्रों की होगी। बता दें कि जिले को पांच लाख कॉपियां और दो लाख कला पेपर मिले हैं, जिनके वितरण का सिलसिला 6 फरवरी तक चलेगा।

बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 21218 19866 41084
इंटरमीडिएट 16998 15401 32399
कुल 38216 35267 73483
जिले के परीक्षा केंद्रों को कॉपियों का वितरण चल रहा है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी आ चुके हैं, जिनका मिलान हो रहा है। कक्ष निरीक्षकों के परिचयपत्र तैयार हैं, जिन्हें सभी विद्यालय तीन दिन में प्राप्त कर लें। संख्या सूचक चक्र भी तीन दिन में जमा कर दें, ताकि परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से गतिमान रहें।-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed