फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   admission start in firoj gandhi college

एफजी में काउंसलिंग शुरू, पहले दिन 181 एडमिशन

Mon, 13 Jul 2015 11:57 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोज गांधी महाविद्यालय में दाखिले के लिए सोमवार से काउंसलिंग शुरू हो गई। पहले दिन इसमें बीए में 62, बीएससी में 83 और बीकॉम में 36 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन


दिनभर में 181 स्टूडेंट्स ने दाखिले की औपचारिकता पूरी कराकर प्रवेश लिया। औपचारिकताएं पूरी न होने पर कई स्टूडेंटों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि चार दिन तक ये किसी भी दिन कॉलेज आकर औपचारिकताओं को पूरा करा सकते हैं।
विज्ञापन


एफजी में बीए में 960, बीएससी में 420, बीकॉम प्रथम वर्ष में 180 सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार सेे काउंसलिंग शुरू हुई। पहले ही दिन दाखिला कराने के लिए स्टूडेंटों की भीड़ एकत्र हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए छात्र-छात्राओं को इधर-उधर दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े। तमाम स्टूडेंट टीसी व अन्य दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचे। उन्हें अन्य किसी दिन आकर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया।

खास बात यह कि हाई मेरिट वाले तमाम स्टूडेंट पहले दिन काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए। हालांकि उन्हें अगले तीन दिन में किसी भी दिन पहुंचकर दाखिला लेने का मौका है।


प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया  कि काउंसलिग शुरू हो गई है। पहले दिन काउंसलिंग में बीएससी बायो में 38, बीएससी मैथ में 45, बीए में 62 और बीकॉम में 36 विद्यार्थियों ने औपचारिकताएं पूरी कराकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed