फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aditi win election

अदिति ने बनाया रिकॉर्ड, 30 साल पुरानी विरासत को बचाया

Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aditi win election
रायबरेली। हमेशा एकतरफा जीत के लिए जानी जाने वाली सदर विधानसभा सीट पर भाजपा की अदिति सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज कराई। चुनाव जीतने के साथ ही अदिति ने 30 साल पुरानी पिता स्व. अखिलेश सिंह की विरासत को कायम रखा।
विज्ञापन

सपा के उम्मीदवार राम प्रकाश यादव ने अंतिम राउंड तक उनका पीछा किया पर किसी भी चक्र में वे भाजपा प्रत्याशी से आगे नहीं निकल पाए। अदिति सिंह ने सपा प्रत्याशी को 7175 मतों के अंतर से हराया। यह पहला मौका है जब सदर सीट पर कमल खिला है। इससे पहले यहां से कभी भाजपा नहीं जीत पाई।
विज्ञापन

वर्ष 1993 में स्व. अखिलेश सिंह पहली बार सदर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इसके बाद वह लगातार पांच बार विधायक चुने गए।
अखिलेश ने हमेशा अपने दम पर चुनाव जीता। तबियत खराब होने पर उन्होंने वर्ष 2017 में बेटी अदिति सिंह को कांग्रेस के टिकट पर पहली बार मैदान में उतारा और पहले ही चुनाव में अदिति ने 1,28419 मत पाकर जीत दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार उन्होंने भाजपा के टिकट पर दूसरी बार पिता की सीट कायम रखने का सफलता हासिल की। 30वें राउंड की मतगणना में हर चक्र में अदिति को सपा से अधिक वोट मिले। इस बार अदिति को 1,02,429 और सपा के रामप्रताप यादव को 95254 मत मिले।

भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने 7175 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। हालांकि सपा प्रत्याशी चुनाव भले ही जीत न पाए हों, लेकिन उन्होंने अदिति को कड़ी टक्कर दी। यही वजह रही कि इस बार अदिति की जीत का अंतर कम हो गया।
विधानसभा क्षेत्र-सदर के प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम कुल मिले मत
अदिति सिंह भारतीय जनता पार्टी 1,02,429
रामप्रताप यादव समाज वादी पार्टी 95254
डॉ. मनीष चौहान कांग्रेस 14954
मो. अशरफ बहुजन समाज पार्टी 9331
गौरव सिंह आम आदमी पार्टी 872
फूलचंद्र कम्युनिस्ट पार्टी 361
मान सिंह पटेल अपना दल 378
राघवेंद्र हिंदुस्तान समाज पार्टी 216
राधेश्याम जन अधिकार पार्टी 1336
सूर्यनाथ आजाद समाज पार्टी 336
कुलदीप यादव निर्दलीय 328
महमूद अहमद निर्दलीय 939
राम बहादुर निर्दलीय 585
सरताज अली निर्दलीय 501
नोटा 2281
कुल 2,30,100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed