{"_id":"63890002737bb2106b29e8fb","slug":"addmission-raibaraily-news-lko6598484129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इंजीनियरिंग में फिर 115 सीटें खाली, 15 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इंजीनियरिंग में फिर 115 सीटें खाली, 15 तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफजीआईईटी) में अभी तक सभी सीटें नहीं भर पाईं हैं। कंप्यूटर साइंस को छोड़कर बाकी चार ब्रांचों में लगभग 115 सीटें खाली हैं। प्रवेश प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। प्रवेश 15 दिसंबर तक लिए जा सकेंगे। कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा सीटें भरी जा सकें।
एफजीआईईटी में पांच ब्रांचों की 390 सीटें हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस की सभी 120 सीटें काफी पहले ही भर चुकी हैं। इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले ज्यादातर छात्र-छात्राओं की प्राथमिकता कंप्यूटर साइंस की रहती है, इसीलिए इस ब्रांच में प्रवेश के लिए ज्यादा मारामारी रहती है और सीटें जल्दी भर जाती हैं।
संस्थान की बाकी ब्रांचों में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की 30, इलेक्ट्रॉनिक्स की 120, मैकेनिकल की 60 और एमसीए की 60 सीटें हैं, जिनमें 55 फीसदी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। अभी भी इन चारों ब्रांचों में लगभग 115 सीटें रिक्त हैं। एफजीआईईटी के निदेशक विनोद कुमार का कहना है कि अभी प्रवेश प्रक्रिया समाप्त नहीं हुई है। प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। रिक्त सीटों पर 15 दिसंबर तक प्रवेश लिए जा सकेंगे।