{"_id":"620e8f19b20d4f37561c7da1","slug":"additional-hospital-of-20-beds-to-be-built-in-chc-raibaraily-news-lko618272011","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में बनेगा 20 बेड का अतिरिक्त अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में बनेगा 20 बेड का अतिरिक्त अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए परिसर में भूमि चिह्नित कर ली गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कस्बा सहित दूरदराज के क्षेत्र के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां सामान्य दिनों में औसतन प्रतिदिन 350 से 450 ओपीडी व 70 से 80 इमरजेंसी केस आते हैं।
अस्पताल में महिला वार्ड सहित तीस बेड के चार वार्ड पहले से उपलब्ध हैं। सीएचसी परिसर में 20 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बन जाने पर यहां मरीजों भर्ती कर उनका इलाज करने की सुविधा में बढ़ोतरी हो जाएगी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को और अधिक सहूलियत मिलेगी।
अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को भी अतिरिक्त चैंबर उपलब्ध हो जाएंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गौतम ने बताया कि परिसर में 20 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाये जाने की योजना है। भूमि को चिह्नित किया गया है। (संवाद)