{"_id":"61a262b4a640ae79416a9ea2","slug":"action-will-be-taken-on-complaint-in-distribution-of-fertilizers-and-seeds-raibaraily-news-lko60636961","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज वितरण में शिकायत पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज वितरण में शिकायत पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रायबरेली। रबी की फसल की बोआई में खाद-बीज की उपलब्धता की हकीकत परखने के लिए शनिवार को अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) सुरेंद्र बहादुर सिंह यहां पहुंचे। उन्होंने विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों संग बैठक की।
उन्होंने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। निर्देश दिया कि बोआई में किसानों के सामने खाद-बीज की समस्या न आए। चेतावनी दी कि अगर शिकायत मिली तो दुकानदारों के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने अपर कृषि निदेशक को जिले में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। बैठक के बाद अपर कृषि निदेशक ने पुलिस लाइंस स्थित सुरेंद्र बीज भंडार और दरीबा अमनशीड कंपनी दरीबा का निरीक्षण किया। दोनों दुकानों से बीज के नमूने लिए। गड़बड़ी मिलने पर सुरेंद्र बीज भंडार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
13 दुकानों पर छापा, 12 नमूने, दो दुकानदारों को नोटिस
रायबरेली। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने शनिवार को ऊंचाहार और जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में खाद-बीज की 13 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीज के 12 नमूने लिए। दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान बीज भंडार, मौर्या बीज भंडार, अग्रहरि बीज भंडार, अंकित बीज भंडार जगतपुर और ऊंचाहार किसान एजेंसी, एग्री क्लीनिक एंड विजनेस व आईएफएफडीसी ऊंचाहार समेत 13 दुकानों को चेक किया गया। खामियां मिलने पर एग्री क्लीनिक एंड विजनेस, आईएफएफडीसी ऊंचाहार के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।