फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action will be taken against poor quality sweets

Raebareli News: मिठाई की गुणवत्ता में कमी पर होगी कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 08 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against poor quality sweets
रायबरेली। कावड़ यात्रा के साथ ही रक्षाबंधन को देखते हुए शहर के होटलों व मिठाई की दुकानों में मानकों को पूरा कराने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के कार्यालय में प्रमुख मिठाई की दुकानों के मालिकों की बैठक हुई। इसमें बड़े दुकानदारों को मिठाई में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि मिठाइयों की भंडारण पात्र पर निर्माण तिथि के साथ यूज्ड बाई और बेस्ट बिफोर खिलना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठानों में ग्राहक संतुष्टि रजिस्टर रखा जाए, जिसमें ग्राहक अपनी समस्याओं को दर्ज कराएंगे।उन्होंने कहा कि मिठाई के डिब्बों की गुणवत्ता में सुधार के साथ ग्रेडिंग की जाए, जिसमें प्रीमियम, विशिष्ट, लकड़ी के विशेष डिब्बे और सजावटी श्रेणी रखी जाए। प्रतिष्ठान के परिसर के साथ ही बर्तनाें को भी साफ और नया रखें। मिठाइयों के विक्रय मूल्य सभी प्रतिष्ठानों में एक समान रखा जाए। सभी प्रतिष्ठानों में ग्राहक शिकायत रजिस्टर रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानकों को पूरा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिठाइयों की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीएफएसओ अंजनी श्रीवास्तव के अलावा योगेंद्र कुमार, सनी, विकास, श्रवण, मनोहर, राजेश अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed