फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

आदेश के बाद भी चारागाह की जमीन से नहीं हटवाया अवैध कब्जा, एसडीएम ने लेखपाल को किया सस्पेंड

Thu, 22 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हटवाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा न हटवाए जाने पर एसडीएम सदर ने भांव के लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिस लेखपाल पर कार्रवाई की गई, वह अक्सर अपने मनमाने कार्यों के लिए चर्चित रहे हैं। इससे पहले भी उन पर कई कार्रवाई हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भांव गांव में चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। एसडीएम अंशिका दीक्षित ने लेखपाल उमेश दीक्षित को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर भी लेखपाल ने मनमानी करते हुए कब्जा नहीं हटवाया।
विज्ञापन

दोबारा शिकायत मिली तो एसडीएम ने जांच कराई तो अवैध कब्जा न हटाए जाने की बात सामने आई। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई कर दी। एसडीएम का कहना है कि भांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जहां पर भी शिकायत मिलती हैं, वहां पर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाए जाते हैं। बावजूद लेखपाल मनमानी बरत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed