{"_id":"60bfa2fe8ebc3e7a8b5dd53d","slug":"action-raibaraily-news-lko5815572137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भू-माफिया अभियान का दिखा असर, तहसील प्रशासन ने 250 बीघा भूमि कराई मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भू-माफिया अभियान का दिखा असर, तहसील प्रशासन ने 250 बीघा भूमि कराई मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के असथोरायपुर मजरे रोखा गांव में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सरकारी 250 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान जेसीबी से अवैध अतिक्रमण भी हटाया गया। इस मौके पर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।
असथोरायपुर मजरे रोखा गांव में 250 बीघा सरकारी जमीन है। इसमें 30 लोगों ने मिलकर अवैध कब्जा करके खेती कर रहे हैं। इस जमीन पर राजाराम, अशोक कुमार, मोतीलाल, चंदिका, हरिनाथ, भोला आदि 30 लोगों का कब्जा था।
इनको कई साल पहले खेती करने के लिए पट्टा मिला था, जो बाद में निरस्त कर दिया गया। उसके बाद भी इन लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा और उस पर खेती करते रहे।
हल्का लेखपाल संदीप तिवारी की शिकायत पर उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से कब्जा हटवा दिया गया। कोई उपद्रव न हो, इसके लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक आदित्य कुमार मौर्य, संतलाल के अलावा थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। लेखपाल संदीप तिवारी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।