फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

अवैध शराब के धंधे से जुड़े 21 लोग गिरफ्तार, 365 लीटर कच्ची शराब बरामद

Sat, 29 May 2021 08:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। अलीगढ़ की घटना के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने छापा मार 21 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 365 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

इसके अलावा सीओ व एसडीएम ने सरकारी शराब की दुकानों को भी चेक किया। सीओ सदर महिपाल पाठक, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, आबकारी निरीक्षक अजय कुमार ने शहर क्षेत्र के अहियारायपुर समेत अन्य स्थानों पर छापा मारकर अवैध शराब बरामद किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार और आबकारी निरीक्षक केके श्रीवास्तव ने नगरू मऊ मजरे देवली में छापा मारकर दो क्विंटल लहन नष्ट कराई और अवैध शराब बरामद की।
आबकारी निरीक्षक सलोन देविका शुक्ला, सीओ इंद्रपाल सिंह, कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने सरकारी शराब की दुकानों को चेक किया। कार्यवाहक खीरों थानेदार नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने टीम के साथ शिवपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर रामकिशोर के घर से 100 लीटर अवैध शराब बरामद की। हिस्ट्रीशीटर परिवार के साथ मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह ने टीम के साथ गांवों में दबिश देकर अवैध शराब बरामद किया। आबकारी निरीक्षक बछरावां कीर्ति प्रकाश पांडेय ने क्षेत्र में छापा मारकर शराब बरामद किया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी की दुकानों का निरीक्षण, स्टाफ की चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ 48 घंटे का विशेष अभियान शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed