फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

सरकारी जमीन पर कब्जा करना पड़ा महंगा, मामले में दो पूर्व प्रधानों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच में मामला सही पाए जाने पर दो पूर्व प्रधानों के खिलाफ हरचंदपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

हालांकि क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सरकारी जमीन पर कब्जा होने की बात सामने आने पर नायब तहसीलदार की कार्य व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सरकारी जमीनाें पर कब्जा के आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने वाले नायब तहसीलदार इस पर सख्ती नहीं दिखा पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को अफसरों ने गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच कराई और अब मामले में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित ने टीम बनाकर जांच शुरू कराई थी।
जांच में दो पूर्व प्रधानों का सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने की बात पाई गई। जांच में यह भी पाया गया कि जिस जमीन पर कब्जा किया गया था, वह नगर पालिका की जमीन थी। एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित ने बताया कि पूर्व प्रधान लक्ष्मीकांत और बृजेश मिश्रा की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करके प्लाटिंग की गई थी। इस पर राजस्व की टीम ने अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन को नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया।
उधर, मामले में क्षेत्रीय लेखपाल रवि कुमार से जवाब तलब किया गया है, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम का कहना है कि लेखपाल की भूमिका की जांच कराई जा रही है।

लेखपाल जांच में दोषी मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं इस मामले की शिकायत पूर्व प्रधान बृजेश मिश्रा की तरफ से की गई थी, लेकिन उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। हरचंदपुर थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि लेखपाल रवि कुमार की तहरीर पर दोनंो पूर्व प्रधानों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed