फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action on rice mill

पूर्व विधायक की राइस मिल पर छापा, संचालक से तीखी नोकझोंक

Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action on rice mill
परशदेपुर (रायबरेली)। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने मंगलवार शाम बिजली चोरी की शिकायत पर परशदेपुर स्थित एक राइस मिल पर छापा मारा। इस दौरान राइस मिल संचालक और छापा मारने पहुंची टीम के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

राइस मिल पूर्व विधायक व भाजपा नेता की बताई जा रही है। जांच में ट्रांसफार्मर के पास लगे मीटर में छेड़छाड़ मिली है। जांच में मिल में एक करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

परशदेपुर कस्बे में अभिषेक राइसमिल के नाम से 150 किलोवाट का कनेक्शन है। राइसमिल में बिजली चोरी की शिकायत पर मंगलवार शाम पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता वाईएन राम, सलोन के एक्सईएन एमके अहिरवार, छतोह उपखंड अधिकारी सौरभ जायसवाल, अवर अभियंता सौरभ यादव ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर पहुंचने पर टीम जांच करने लगी। इस दौरान राइसमिल संचालक व अभियंताओं से कहासुनी होने लगी। टीम में शामिल लोगों को बंधक बना लिया गया।
सूचना पाकर सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह, डीह एसओ रवींद्र सोनकर, परशदेपुर चौकी इंचार्ज निखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में परिसर में परिसर में लगे मीटर को सील किया गया।
डीह एसओ रवींद्र कुमार सोनकर ने बताया की किसी को बंधक नहीं बनाया गया था। अभियंताओं व राइसमिल संचालक के बीच कहासुनी हुई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी की सूचना पर राइस मिल में छापा मारा गया। परिसर और ट्रांसफार्मर के पास लगे मीटर में छेड़छाड़ पाई गई है। मीटर को सील कराकर जांच के लिए टेस्ट डिवीजन लाया गया है। मामले की तहरीर बिजली थाने में दी गई है।

बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
विद्युत वितरण खंड सलोन के अधिशासी अभियंता एमके अहिरवार ने बताया कि परशदेपुर कस्बे में मेसर्स अभिषेक राइसमिल के नाम से 150 किलोवाट का कनेक्शन हैं। राइस मिल में बिजली मीटर में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी हो रही थी। इस मामले में बिजली थाने में मेसर्स अभिषेक राइसमिल के खिलाफ बिजली थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed