फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accountants of Kasturba School to be transferred

कस्तूरबा में बरसों से जमे लेखाकारों के होंगे तबादले

Sun, 19 Jul 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Accountants of Kasturba School to be transferred
रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत शैक्षिक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों पर एक बार फिर तलवार लटकती नजर आ रही है। एक ही विद्यालय में बरसों से डटे लेखाकारों को जहां दूसरे विद्यालय भेजा जाएगा, वहीं गैरजरूरी विषयों के शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। एक विषय पर एक से अधिक अध्यापकों को दूसरे विद्यालय में समायोजित किया जाएगा या फिर उन्हें भी हटाया जाएगा। नवीनीकरण से पहले तय किए गए मानकों को पूरा करना है।
विज्ञापन

प्रदेश के केजीबीवी में संकलित की गई सूचनाओं को देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नवीन संविदा एवं नवीनीकरण के संबंध में एक पत्र भेजा है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यरत लेखाकार का पदस्थापन करते समय दूसरे विद्यालय में नवीन संविदा की जाए। इस जिले में 16 कस्तूरबा विद्यालय हैं जिनमें तैनात लेखाकार काफी लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यरत हैं। इसी तरह 20 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले ब्लॉकों में ही संचालित कस्तूरबा विद्यालयों में उर्दू शिक्षक की नवीन संविदा किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कस्तूरबा में वार्डन समेत पूर्णकालिक शिक्षिकाएं गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय एवं भाषा से संबंधित होने चाहिए जबकि कंप्यूटर, कला, क्रॉफ्ट, शारीरिक शिक्षा के लिए अंशकालिक शिक्षक होंगे। इनसे इतर विषयों के शिक्षकों को हटाया जाएगा। एक विषय पर एक से अधिक अध्यापक तैनात होंगे तो उन्हें अनुभव के आधार पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षिक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की नवीन संविदा किए जाने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। मानकों को पूरा करने के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed