{"_id":"636fe72a85cf4f0e237c2cb8","slug":"accident-raibaraily-news-lko656874146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे अयोध्या मजरे बेलाभेला गांव में शुक्रवार रात पक्की दीवार गिरने से एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। बेटी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व कर्मियों ने भी घटना की जानकारी ली।
पूरे अयोध्या गांव निवासी नंदलाल की पत्नी किरन (60) शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपनी बेटी रीतू (18) के साथ दरवाजे पर अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। रात करीब एक बजे घर की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। इससे मां-बेटी मलबे में दब गई।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। आननफानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक किरन की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल रीतू को शहर के इंदिरा नगर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। महिला की मौत से घरवालों मेें रोना-पिटना मचा है। थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि दीवार गिरने से महिला की जान गई, जबकि उसकी बेटी घायल हुई है।