फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

हादसों में बुजुर्ग की जान गई, शाखा प्रबंधक समेत चार घायल

Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
जगतपुर/बछरावां/महराजगंज। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसों में शाखा प्रबंधक समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग अपनी बेटी के घर पर रहता था। उसकी मौत से घरवालों में कोहराम मचा है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
डीह के गौरा गांव निवासी गंगा प्रसाद (75) जगतपुर के मोहनदास का पुरवा में अपनी बेटी सुमन दीक्षित के यहां रहता था। नातिन सुधा के साथ साइकिल से जगतपुर इलाज कराने जा रहा था।
विज्ञापन

तभी पुरानी अस्पताल के पास बेकाबू लोडर ने उसे टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाल गौरव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बछरावां के नंदाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार लखनऊ के गोमती नगर निवासी नितिन (35) घायल हो गया।
वह बाइक से लालगंज जा रहा था। सीएचसी बछरावां में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार लालगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्रबंधक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। कुर्री गांव निवासी कमलेश कुमारी (55) ई-रिक्शा से जा रही थीं। बिशुनपुर गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

कमलेश कुमारी उसके नीचे दबकर घायल हो गईं। उसका सीएचसी में इलाज कराया गया। उधर, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव निवासी सुखराम लोध (50), रामफेर (42) बाइक से महराजगंज जा रहे थे। रास्ते में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed