{"_id":"60f6eb5f8ebc3e72ed5c51f1","slug":"accident-raibaraily-news-lko5877934198","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरकर संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरकर संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर मोहल्ले में सोमवार रात निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरकर संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी फूलचंद्र (40) यहां रायबरेली शहर के तुलसी नगर के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। सोमवार रात खाना खाकर वह व उसके साथी छत पर ही सो गए।
मंगलवार सुबह साथियों को फूलचंद्र नहीं मिला। खोज के दौरान घर के नीचे फूलचंद्र का शव मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया प्रथम दृष्टया रात में नींद में फूलचंद्र छत से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।