{"_id":"60c24de38ebc3e1f571f9bb2","slug":"accident-raibaraily-news-lko5818667168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र से चौथी लेकर सुल्तानपुर जा रही बोलेरो अमेठी जिले में मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो खड्ड में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के परैया नमकसार निवासी मो. वसीम ने अपनी बेटी की शादी आठ जून को सुल्तानपुर जिले के हाजी पट्टी से की थी। गुरुवार को परिवारीजन बोलेरो पर सवार होकर चौथी लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे।
रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
वहीं बोलेरो में सवार सिद्दीक (48), जमील अहमद (50) की मौके पर मौत हो गई, जबकि मो. अनवर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। वहीं नूरजहां (39), नजमा बानो (35), आशिया बानो (36), अरशद (18), सोनू (28), सबाना बानो (32), चालक सौरभ पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का गौरीगंज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर गांव में मातम छा गया। परिवारीजनों में कोहराम मचा है।