{"_id":"60844c0c8ebc3e24566158f1","slug":"accident-raibaraily-news-lko575498964","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े डीसीएम से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े डीसीएम से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक बाइक खड़ी डीसीएम से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे देवी बक्श मजरे खरौली गांव निवासी रामधनी (24) रात में झंडा मजरे खरौली गांववासी बटन लाल (52) साथ बाइक से निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
देर रात वापसी में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनीपुर भटेहरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ डीसीएम में जा घुसी। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामधनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बटन लाल को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।