फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आर्किटेक्ट छात्र की मौत

Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
accident
छात्र प्रशांत अवस्थी। (फाइल फोटो) - फोटो : RAIBARAILY
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से आर्किटेक्ट छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर गांव निवासी प्रशांत अवस्थी (26) बछरावां कस्बे में काम निपटा कर गांव जा रहा था। तभी बांदा-बहराइच राजमार्ग पर कस्बे के निकट छोटी नहर पुलिया के पास रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखचे उड़ गए। प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रशांत के बड़े भाई सहायक अध्यापक दिलीप अवस्थी ने बताया कि प्रशांत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरची तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से मास्टर ऑफ आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गया था। उसकी लास्ट सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी। प्रशांत की मौत से मां इंदिरा देवी, भाई दिलीप, राहुल का रो-रो कर हाल बेहाल है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed