{"_id":"602ff8d78ebc3ee90b47db9b","slug":"accident-raibaraily-news-lko5656918113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चडरई चौराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिंदागंज निवासी राहुल अपने साथी पूरे मंशाराम निवासी अल्ताफ के साथ बाइक से किसी कार्य से बाबूगंज जा रहा था। चडरई चौराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आए थे। एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है।