फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   AC waiting room ready at Raebareli railway station, waiting for facilities

Raebareli News: रायबरेली रेलवे स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम तैयार, सुविधा मिलने का इंतजार

Sun, 14 Sep 2025 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
AC waiting room ready at Raebareli railway station, waiting for facilities
रायबरेली में शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर बने दोनों प्रतीक्षालय के बंद गेट। - फोटो : रायबरेली में शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर बने दोनों प्रतीक्षालय के बंद गेट।
रायबरेली। करीब साढ़े तीन महीने से शहर के रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। एसी वेटिंग रूम का नवीनीकरण कार्य पूरा हो चुका है, फिर भी अभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही एसी वेटिंग रूम चालू कर दिया जाएगा। इसमें बैठने के लिए अब यात्रियों को शुल्क देना है। वेटिंग रूम में शुरू की गई नई सुविधाओं से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास प्रथम श्रेणी के दो एसी वेटिंग रूम बने हैं, जिनमें एक कक्ष में महिलाएं तो दूसरे कक्ष में पुरुष यात्री बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर सकते हैं। जुलाई महीने में वातानुकूलित प्रतीक्षालय को नवीनीकरण कराने के लिए बंद कर दिया गया था। लगभग साढ़े तीन महीने से चल रहा काम अब पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला प्रतीक्षालय पर बंद होने का नोटिस लगा है तो पुरुष प्रतीक्षालय पर कार्य प्रगति पर चल रहे होने का नोटिस चस्पा है। दोनों प्रतीक्षालयों को संवारने का काम पूरा हो गया है, जिससे काफी आकर्षक लग रहा है। इन वेटिंग रूम में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया रहेंगी।
विज्ञापन

दोनों वेटिंग रूम इसी हफ्ते शुरू करने की योजना थी, लेकिन जलापूर्ति और विद्युत संबंधी कुछ दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही कुछ औपचारिकताएं भी पूरी करनी बाकी हैं। इन्हें भी जल्द पूरा कर लिए जाने उम्मीद है। यह कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते दोनों वेटिंग रूम यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि दोनों एसी वेटिंग रूम के संचालन की जिम्मा दिल्ली की एक फर्म को दिया जा चुका है। कुछ छोटी-छोटी दिक्कतें आने की बात पता चली है, जिसकी वजह से वेटिंग रूम यात्रियों के लिए नहीं खुल रहे हैं। जल्दी ही इन दिक्कतों को दूर करा दिया जाएगा। यात्रियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वेटिंग रूम में बैठने के लिए प्रति घंटे की दर से शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed