फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   aadhar link compulsory with account for pension

आधार से खाता लिंक होने पर मिलेगी पेंशन

Thu, 25 Jun 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के बाद अब पेंशनधारकों को भी बैंक खाता को आधार से लिंकअप कराना पड़ेगा। शासन की ओर से आए फरमान के बाद जिला समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से अफसरों ने निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


 साथ ही सभी पेंशनधारकों  को जल्द से जल्द बैंक खाता लिंकअप कराने के लिए कहा है। गरीबो के लिए सरकार की ओर से वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन


इसमें सभी के बैंक खातों में पेंशन भेजी जाती है। इसमें काफी पैमानें धांधली होती है। इसे रोकने के लिए सत्यापन तो कराया जाता है, लेकिन इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शासन ने छात्रवृत्ति की तरह ही पेंशनधारकों के खाते भी बैंक से लिंकअप कराने के निर्देश दिए है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी पेंशनधारकों के खाते आधार से लिंकअप होना जरूरी है।

यदि ऐसा नहीं हुआ तो पेंशन से भी वंचित होना पड़ सकता है। इस संबंध में सभी कर्मियों को निर्देश भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed