फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man, upset by his wife leaving him, climbed onto a high-tension power line tower

Raebareli News: पत्नी के जाने से नाराज युवक एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ा

Thu, 05 Feb 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 05 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
A young man, upset by his wife leaving him, climbed onto a high-tension power line tower
डीह क्षेत्र के बुधई गांव में बृहस्पतिवार को टॉवर पर चढ़ा युवक।
डीह। चार माह पहले पत्नी दूसरे के साथ चली जाने से खफा एक युवक बृहस्पतिवार की शाम हाई टेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया और पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। परिवरजन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर पहुंची पुलिस की मान मनौव्वल के बाद युवक खंभे से उतरा।
विज्ञापन

ग्राम फुरसत का पुरवा मजरे डीह निवासी रवींद्र कुमार की पत्नी रीना एक बच्चे को अपने साथ लेकर बदरहा गांव के युवक के साथ रहने लगी। उसे घर लाने के लिए रवींद्र ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई, जिससे नाराज युवक ने बुधई का पुरवा के पास से निकले हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया और पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ गया। कहा की पत्नी नही आएगी तो जान दे दूंगा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा। करीब दो घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed