फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A tempo full of passengers overturned, one injured

सवारियों से भरा टेंपो पलटा, एक घायल

Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
A tempo full of passengers overturned, one injured
लालगंज (रायबरेली)। सरेनी रोड स्थित मलपुरा गांव के निकट शुक्रवार को एक टेंपो पलट गया। इस दौरान उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अन्य 11 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

टेंपो बेहटा चौराहा से सवारी लादकर सरेनी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार नोखेराय का पुरवा गांव निवासिनी गायत्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लोगों ने बताया कि टेंपो में 12 लोग सवार थे। लेकिन सिर्फ महिला को गंभीर चोटें आईं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट
लालगंज (रायबरेली)। खानपुर मजरे मटेहना गांव में शुक्रवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासिनी बिट्टा ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर बताया कि आरोपी आए दिन उसकी दीवार पर ठोकरें मारते हैं।

शुक्रवार सुबह जब उसने आरोपियों से ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बचाने आई उसकी बेटियों शिवानी और पूजा को भी लात घूंसों और डंडों से मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed