फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A team will soon come to inspect the overbridge

Raebareli News: ओवरब्रिज की जांच के लिए जल्द आएगी टीम

Mon, 25 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 25 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A team will soon come to inspect the overbridge
गल्ला मंडी ​स्थित ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के बाद लगा बैरियर।
रायबरेली। शहर के गल्ला मंडी के निकट क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की जांच के लिए जल्द टीम आ सकती है। जांच के बाद ही ओवरब्रिज की मरम्मत का काम शुरू होगा। ओवरब्रिज से आवागमन बंद होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


असल में इसी ओवरब्रिज से मंडी का रास्ता जाता है। ओवरब्रिज से दो पहिया और ई रिक्शा वाहन चालकाें का भी आवागमन रोक दिए जाने से वाहन चालकों को चार किमी. का चक्कर लगाना पड़ रहा है। छह दिन पहले जहानाबाद चौकी से रतापुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर गल्ला मंडी के पास बना ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के बीच सड़क धंस गई। नीचे प्लास्टर टूटकर गिर गया था। इससे स्लैब में डाली गई सरिया दिख रही हैं। पुल की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। जांच के बाद ही पुल की मरम्मत का काम शुरू हो सकेगा। क्षतिग्रस्त के चलते ओवरब्रिज से आवागमन रोक दिया गया। वाहनों को जहानाबाद चौकी के पास से त्रिपुला होते हुए निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पहिया वाहन ओवरब्रिज के पास बने रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास से निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गल्ला मंडी जाने वाले चार पहिया वाहन चालकों को होती है। व्यापारियों व किसानों को वाहन लेकर चार किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि आईआईटी बनारस से टीम आनी है। इसके लिए बातचीत हो गई है। जल्द टीम जांच के लिए आएगी। जांच पूरी होने के बाद पुल की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed