{"_id":"6ad3ca70fa9f2d7f030dad89","slug":"a-proposal-has-been-submitted-to-resume-the-operation-of-suspended-trains-sunil-kumar-verma-raebareli-news-c-101-1-slko1034-170206-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद ट्रेनों को चलाने का भेजा गया है प्रस्ताव : सुनील कुमार वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद ट्रेनों को चलाने का भेजा गया है प्रस्ताव : सुनील कुमार वर्मा
Sun, 18 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
लालगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा व अन्य।
लालगंज। फाफामऊ-उन्नाव रेलमार्ग स्थित लालगंज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लेने शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों ने बंद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने और नई ट्रेनें चलाने की मांग की। इस पर डीआरएम ने बताया कि प्रस्ताव पहले ही रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। अब बोर्ड को निर्णय लेना है। डीआरएम विशेष निरीक्षण यान से लखनऊ से उन्नाव होते हुए शाम करीब पांच बजे लालगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचे।
वहां से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रतीक्षालय, स्टेशन भवन और पार्किंग क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। दिव्यांगों के शौचालय को निर्धारित नक्शे के अनुसार बनाने और पुराने भवन की सीध में निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टेलीकॉम कक्ष को आसपास के कमरों के बराबर बनाने और उसका मुख उत्तर दिशा की ओर रखने को कहा। चबूतरे के निर्माण में खामियां देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने फर्श का स्तर ठीक रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए।
प्लेटफॉर्म पर बैठने की उचित व्यवस्था की मांग
नगर निवासी विजय शंकर, मदन मिश्रा, सत्यम और रितिज समेत अन्य लोगों ने रघुराज सिंह तक चलने वाली शटल ट्रेन का विस्तार उन्नाव तक करने, प्रयागराज के लिए शाम को ट्रेन चलाने और कानपुर तक चलने वाली आरसी ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग की। यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर बैठने की उचित व्यवस्था और पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
डीआरएम ने बताया कि बंद ट्रेनों को चलाने के लिए व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिक पहले भी मांग कर चुके हैं। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। बोर्ड के निर्णय के बाद ही ट्रेनों के संचालन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी और आरपीएफ प्रभारी बृजेश चंद्र पांडेय उपस्थित रहे।