फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A new lift will be installed on platform number four

Raebareli News: प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लगेगी नई लिफ्ट

Fri, 07 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 07 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A new lift will be installed on platform number four
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर लिफ्ट के लिए की गई खोदाई।
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। पहले से ही दो प्लेटफॉर्मों पर लिफ्ट और एक प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर लगे हुए हैं। अब एक और प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर खोदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें चार प्लेटफाॅर्मों पर ही ट्रेनें रुकती हैं और यात्रियों का आवागमन होता है। प्लेटफॉर्म बदलने के लिए दो पैदल पुल बने हैं। पश्चिमी छोर के पैदल पुल को एस्केलेटर और लिफ्ट से लैस किया जा रहा है, जबकि पूर्वी छोर के पैदल पुल पर सिर्फ सामान्य सीढि़यां ही बनी हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी छोर के पैदल पुल पर चढ़ने और उतरने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एस्केलेटर लगे हैं, जबकि प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट की सुविधा भी है। अब इसी पैदल पुल के लिए प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लिफ्ट लगाने का काम शुरू हुआ है। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) अरुण कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लिफ्ट लगाने का काम गति शक्ति करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एस्केलेटर लगने की उम्मीदें कम
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर जिस जगह लिफ्ट लगाने का काम शुरू हुआ है, उसी जगह पर पहले एस्केलेटर लगाने की योजना बनी थी। इसके लिए लखनऊ से एस्केलेटर भी आ गए थे, जो स्टेशन के पास ही खुले आसमान के नीचे रखे हैं। बारिश में भीगने से बचाने के लिए पॉलिथिन लगा दी गई है। कई महीने से एस्केलेटर ऐसे ही पड़े हैं। नापजोख कराई गई थी, लेकिन इसे लगाने का काम शुरू नहीं हुआ था। अब लिफ्ट लग रही है तो एस्केलेटर लगने की उम्मीद कम हो गई है।


वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) अरुण कुमार का कहना है कि लखनऊ से आए एस्केलेटर की ऊंचाई कम है, जबकि पैदल पुल की ऊंचाई अधिक है। ऐसे में किसी भी प्लेटफाॅर्म पर लगाने में काफी दिक्कत आएगी। इस एस्केलेटर को लगेगा या नहीं, इस बारे में उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed