{"_id":"71d9666f1095ced4e08d17af6391571e","slug":"a-few-steps-away-from-the-station-broke-the-lock-of-the-mobile-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चंद कदम दूर मोबाइल शॉप का ताला तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से चंद कदम दूर मोबाइल शॉप का ताला तोड़ा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के लिए व्यापारियों ने पुलिस को जिम्मेदार बताया। साथ ही खुलासा न होने पर आंदोलन की धमकी भी दी।
मालिन का पुरवा मजरे शिवली निवासी चंदन सैनी की भवानीगढ़ चौराहे पर थाने के पास मोबाइल की दुकान है।
शनिवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। इसी दौरान रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर वहां रखे 50 हजार के नए मोबाइल सेट और रिचार्ज कूपन पर हाथ साफ कर दिया।
रात्रि गश्त पर निकले सिपाहियों ने दुकान का शटर खुला देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। घटना का पता चला तो आसपास के व्यापारी एकत्र हो गए।
उद्योग व्यापार मंडल शिवगढ़ के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, देशदीपक अग्निहोत्री, सुनील मिश्र व मनोज वर्मा आदि ने कहा कि दो दिन पहले ओसाह चौराहे पर दो दुकानों में चोरी हुई थी।
वहीं एटीएम को भी तोड़ने की कोशिश की गई थी। पुलिस न तो चोरी की घटनाओं पर रोक लगा पा रही है और न ही उनका खुलासा कर पा रही है।
व्यापारियों ने रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की धमकी दी। थानेदार ओपी यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।