फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A clerk suspended for corruption in Raebareli.

Raebareli: किसान की सब्सिडी खा गया बाबू, निलंबित किया गया, धनराशि पाने के लिए भटकता रहा किसान

Sun, 13 Nov 2022 07:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

अनुदान की धनराशि पाने के लिए किसान भटकता रहा लेकिन बाबू का दिल नहीं पसीजा। जिला उद्यान अधिकारी केशवराम बाबू को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।

विज्ञापन
A clerk suspended for corruption in Raebareli.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

रायबरेली जिला उद्यान विभाग में तैनात अफसरों और कर्मचारियों के खेल निराले हैं। कभी लापरवाही से आलू सड़ जाता है तो कभी किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि डकार ली जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें जिला उद्यान विभाग में तैनात बाबू ने एक किसान की सब्सिडी ही हड़प लिया। किसान सब्सिडी पाने के लिए बाबू के पास चक्कर काटता रहा, लेकिन वह नहीं पसीजा। उच्चाधिकारियों के पास मामला पहुंचा तो जिला उद्यान अधिकारी ने बाबू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से बागवानी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रकार की बागवानी फसलों के उत्पादन पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। जिले में केले की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर पर केले की बोवाई करने पर सब्सिडी दी जाती है, लेकिन यहां पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी किसानों को सब्सिडी देने में आनाकानी करते हैं।
विज्ञापन


अहमदपुर नगर निवासी मनोज पटेल ने इस बार केले की खेती की है। विभाग से सब्सिडी के रूप में उसे 24 हजार रुपये मिलने थे। किसान सब्सिडी पाने के लिए विभाग के चक्कर काटता रहा, लेकिन वहां पर तैनात बाबू रजनीश श्रीवास्तव नहीं पसीजा। यानि उसने किसान को सब्सिडी नहीं दी और स्वयं हड़प लिया। थक हारकर किसान ने प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उच्चाधिकारियों के जरिए इस प्रकरण की जानकारी जिला उद्यान अधिकारी केशवराम को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसान मनोज पटेल को 24 हजार रुपये की सब्सिडी न देने पर बाबू रजनीश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनकी विभागीय जांच भी कराई जाएगी। किसी की भी मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लखनऊ तक पहुंचा आलू सडने का मामला, हो सकती कार्रवाई
उद्यान विभाग के अफसरों की लापरवाही से 25 क्विंटल आलू सड़ने का मामला लखनऊ में बैठे विभागीय उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। ऐसे में यह मामला गरमा गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इस मामले में उच्चाधिकारियों ने जिला उद्यान अधिकारी से रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।


गौरतलब है कि जिले में 6100 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की फसल की बोवाई की जाती है। जिला उद्यान विभाग को इस बार शासन से 787.5 क्विंटल आलू का बीज मिला था। उद्यान निरीक्षक की लापरवाही से 25 क्विंटल आलू सड़ गया। इससे फसल की बोवाई करने वाले किसान आलू के बीज से वंचित रह गए। इसको लेकर किसानों में भी नाराजगी है। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी उद्यान निरीक्षक वीरेश कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, जिला उद्यान अधिकारी का कहना है कि उद्यान निरीक्षक से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच भी कराई जा रही है। जांच में आलू सड़ने की बात सही पाई गई तो उद्यान निरीक्षक के खिलाफ निश्चित तौर से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed