फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A claimant left the field, the Congress and the SP will rust in

एक दावेदार ने मैदान छोड़ा, कांग्रेस व सपा में होगी जंग

Mon, 04 Jan 2016 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए 1 जनवरी को नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह के भाई अवधेश सिंह, सपा प्रत्याशी प्रभात साहू और हरचंदपुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश ने नामांकनपत्र जमा किया था।

नामांकन के बाद 1 जनवरी को ही जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी गंगवार, एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद ने पर्चों की जांच की थी, जिसमें तीनों वैध पाए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को नाम वापसी का दिन था। सुबह ही कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। गेट से लेकर डीएम न्यायालय तक सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए थे।

दावेदार राम प्रकाश ने डीएम न्यायालय पहुंचकर अपना नामांकनपत्र वापस ले लिया। एक पर्चा वापस होने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह व सपा प्रत्याशी प्रभात साहू के बीच जंग तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 7 जनवरी को मतदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र जमा हुए थे। जिसमें सोमवार को एक पर्चा वापस हो गया है।

एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि अब मैदान में दो प्रत्याशी बचे हैं। कड़ी सुरक्षा में 7 जनवरी को मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी। 52 जिला पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed