फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तीन लाख का माल उड़ाया

तीन लाख का माल उड़ाया

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर-इन्हौना (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने किसान के घर के दरवाजे की कुंडी खोलकर नकदी, जेवरात समेत तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के संत का पुरवा मजरे दांदूपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद परिवार के साथ छत पर सो रहा था। दरवाजे में कुंडी लगी थी। चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर अंदर बक्सों में दो लाख रुपये के जेवरात और एक टंकी में रखा 25 लीटर पिपरमेंट का तेल, 60 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान इधर उधर पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। एसओ रमाकांत यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed